Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अमेरिका में फ्लोरिडा की इन्फ्लुएंसर ड्रीमडॉल ब्री की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में फ्लोरिडा की इन्फ्लुएंसर ड्रीमडॉल ब्री की गोली मारकर हत्या

मेरिका में फ्लोरिडा की एक इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जब वह मिरामार में अपनी लाइम ग्रीन लैम्बोर्गिनी उरुस से जा रही थीं तभी अज्ञात हमलावरों में ने उन पर गोलीबारी कर दी।

कार में उनके साथ दो लोग और सवार थे उन पर भी गोलियां चलाई गईं।

द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ब्रियाना जॉनसन को ऑनलाइन ड्रीमडॉल ब्री के नाम से जाना जाता है। वह अपनी गाड़ी में थीं तभी एक सफेद सेडान उनकी गाड़ी के पास आई और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती की रविवार को चोटों के कारण मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि लैम्बोर्गिनी में सवार दो और लोगों को भी गोली मारी गई। सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पुरुष थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मिरामार पुलिस अभी भी गोलीबारी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

7न्यूज को मिले सर्विलांस फुटेज में गोलीबारी से पहले एक हल्के रंग की कार को लेम्बोर्गिनी का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। गोली चलने के बाद संदिग्ध की कार तेजी से भाग गई। इसके बाद लेम्बोर्गिनी पास की एक प्रॉपर्टी में जा घुसी।

पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि गाड़ी ही उनका असली निशाना रही हो। एनबीसी 6 साउथ फ्लोरिडा के अनुसार, मिरामार पुलिस चीफ डेलरिश मॉस ने कहा, "जाहिर है कि उन्होंने किसी वजह से इसी खास कार को निशाना बनाया। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया गया।"

जॉनसन के परिवार ने 7न्यूज को बताया कि वह और गाड़ी में सवार दो अन्य लोग उस रात एक बड़ी पार्टी में शामिल हुए थे। बाद में ये लोग एक शेल गैस स्टेशन पर रुके जहां खबर है कि उनके बीच झगड़ा हुआ। अभी यह साफ नहीं है कि उस घटना का गोलीबारी से कोई संबंध था या नहीं। पुलिस ने घटना के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच चल रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal