Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर किया भोजन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर किया भोजन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

वहीं, रविवार की दोपहर उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर भोजन किया और खाट (चारपाई) पर बैठकर पंचायत करते हुए आम के स्वाद के साथ 2027 चुनाव पर चर्चा की।

इस दौरान, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के घर भोजन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे।

विपक्षियों की चाल से बचने की सलाह दी
इसके पहले, शनिवार को लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर जनप्रतिनिधियों को विपक्षी चाल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाज को बांटने की साजिश रच रहा है। आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्ष फिर जातियों का कार्ड खेलने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की अपनी मूल विचारधारा भूलकर जातियों (ब्राह्मण, राजपूत, कायस्थ, वैश्य) में बंट जाए।

नवीन ने कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया और धारणा के जरिये सरकार की उपलब्धियों को दबाना चाहता है। केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के जरिये उत्तर प्रदेश में लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। करोड़ों लाभार्थी सरकार के साथ सीधे जुड़े हैं। इसके बावजूद अगर हम मजबूत जनाधार को वोट में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि जनता से हमारा संवाद कम है। विपक्ष इसका फायदा उठाने की ताक में है।

उन्होंने कहा कि सभी सांसद और विधायक दफ्तरों से निकलकर जनता के बीच जाएं। विकास कार्यों का स्वयं शिल्पकार बनकर श्रेय लें। संगठन की हर छोटी-बड़ी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अगले सात-आठ महीने की सामूहिक मेहनत से विपक्ष का सूपड़ा साफ होना तय है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal