Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारत में उगता है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, शादी-ब्याह में ही खरीद पाते हैं लोग!

भारत में उगता है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, शादी-ब्याह में ही खरीद पाते हैं लोग!

Live हलचल 2 weeks ago

सालों का काम खाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाना है। मसाले लगभग हर घर की रसोई में आसानी से देखने को मिल जाएंगे। आज आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी कीमत की वजह से हमेशा चर्चा में रहा है।

इसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। यही वजह है कि ये आपके लोकल मार्केट में आसानी से मिलता भी नहीं। हम बात कर रहे हैं केसर की।

केसर (Saffron) को शाही मसाला माना जाता है, और इसका यूज भी शाही व्यंजनों में किया जाता है। आमतौर पर मीठी और शाही डिशेज, बिरयानी-पुलाव, और दूध से बने फूड आयटम्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि एक किलो केसर क कीमत ₹3.5 लाख से लेकर ₹5 लाख तक होती है, इसे लाल सोना भी कहा जाता है। अपनी अधिक कीमत के कारण ये मसाला शादी-ब्याह या किसी अन्य खास आयोजन पर ही इस्तेमाल किया जाता है।

केसर के महंगे बिकने का कारण इसके प्राप्त करने की विशेष जलवायु और मेहनत है। केसर को हर जगह उगा पाना संभव नहीं है। केसर का फूल बहुत नाजुक होता है। प्रत्येक फूल के अंदर केवल 3 लाल रंग के धागे (स्टिग्मा) निकलते हैं जिन्हें सावधानीपूर्वक निकाला जाता है। डैमेज होने पर इनकी कीमत घट जाती है। जानकार बताते हैं कि लगभग 1.5 लाख फूलों को प्रोसेस करने के बाद एक किलो केसर निकलता है।

केसर की खेती के लिए खास जलवायु और मिट्टी की जरूरत होती है। दुनिया में सबसे अधिक केसर ईरान में होता है। इसके बाद भारत, अफगानिस्तान, ग्रीस, और स्पेन जैसे देशों का नाम शामिल है। भारत के कश्मीर घाटी में उगने वाली केसर दुनिया की सबसे अच्छी क्वालिटी की केसर मानी जाती है और सबसे ज्यादा महंगी बिकती है।

भारत में पंपोर, किश्तवाड़ा और पुलवामा जैसे इलाकों में केसर की खेती की जाती है। कई लोग हैं जो घर पर केसर उगाने के लिए खास तैयारी करते हैं। घर पर उगाने के लिए एयरकंडिशनर रूम बनाए जाते हैं, खास तरह के वेंटिलेशन की व्यवस्था करनी होती है। उचित देखभाल के बाद केसर उग तो जाता है लेकिन उसकी क्वालिटी नाम मात्र की रहती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal