Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारतीय टीम को हराने के लिए अंग्रेजों ने रचा था 'चक्रव्यूह'

भारतीय टीम को हराने के लिए अंग्रेजों ने रचा था 'चक्रव्यूह'

भारत के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है। ब्रूक का मानना है कि वे भारतीय टीम की कमजोरी पहले ही भांप चुके थे।

उनका कहना है कि भारत को स्टंप के ऊपर जाती हुई गेंदें परेशान कर सकती हैं और इसी प्लान के साथ उनके गेंदबाजों ने गेंदबाजी की।

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 125 रनों की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच के बाद कप्तान अय्यर ने भी माना कि गेंदबाजों ने हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी नहीं की और इसी वजह से इंग्लैंड ने 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी तरफ इंग्लिश गेंदबाजों ने कभी बाउंसर, तो कभी हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को बहुत परेशानी हुई।

मैच के बाद बात करते हुए ब्रूक ने कहा, "दूसरे हाफ में हमने बात की और अपना प्लान बताया। हम एकदम सही थे। हमने बल्ले से बहुत अच्छा एडजस्ट किया। हम जानते थे कि स्टंप के ऊपर जाती हुई गेंद उन्हें परेशान कर सकती है। ये एक मुश्किल विकेट था। गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वो बहुत बढ़िया था।" उन्होंने निचले क्रम में विल जैक्स और सैम करन के बल्ले से योगदान को भी सराहा। इंग्लिश कप्तान ने कहा, "हम जानते हैं कि रन कितने जरूरी हो सकते हैं। इस मुश्किल विकेट पर उन्होंने हमें 200 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।"

ब्रूक ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, मुझे उनसे अधिक बात करने की जरूरत नहीं थी। बाहर जाने से पहले ही हमने उनसे बहुत सारी बातें कर ली थी। गेंदाबजों को पता था कि उन्हें क्या करना है। कभी-कभी बाउंसर के साथ स्टंप्स के ऊपर हिट करना था। ये आसान जरूर लगता है लेकिन आज ये बहुत अच्छे से हमारे काम भी आया।

भारत को तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया और 70 रनों की अहम पारी खेली। इसके जवाब में टीम इंडिया 76 रनों पर सिमट गई और 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal