Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से भीषण धमाका! मिनटों में खाक हुए चार घर

एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से भीषण धमाका! मिनटों में खाक हुए चार घर

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में चार घर जलकर खाक हो गए। हादसे के दौरान सिलेंडर में धमाका भी हुआ। एक व्यक्ति परिवार को बचाने के दौरान झुलस गया, जबकि करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर जिले में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में चार घर जलकर खाक हो गए। इस दौरान परिवार के लोगों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी की जान बाल-बाल बच गई। परिवार को बाहर निकालते समय उनका हाथ झुलस गया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला, वार्ड संख्या-2 का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

दूध गर्म करने के दौरान लगी आग
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह-सुबह घर में एक महिला बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान अचानक एलपीजी सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाका हुआ और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार घर जल गए। अचानक लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में मो. नियाज और मो. सिराज के घर भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
पीड़िता सलमा खातून ने बताया कि सुबह बच्चे के लिए दूध गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग लगते ही सभी लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। इसी दौरान सिलेंडर में धमाका हुआ और आग ने आसपास के चार घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि उनके घर और बच्चों के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से उसकी जान बचा ली गई।

दमकल ने आग पर काबू पाया
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर में रिसाव के बाद हुए हादसे के कारण आग लगी थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal