Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जोधपुर एम्स के डॉक्टरों का कमाल: सात साल के मासूम के पेट से निकाला 3.7 किलो का कैंसर ट्यूमर

जोधपुर एम्स के डॉक्टरों का कमाल: सात साल के मासूम के पेट से निकाला 3.7 किलो का कैंसर ट्यूमर

Live हलचल 3 months ago

एम्स जोधपुर के चिकित्सकों ने एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए सात वर्षीय बच्चे के शरीर से 3.7 किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया।

बच्चा पिछले लगभग चार वर्षों से पेट के दाहिने हिस्से में लगातार बढ़ रही सूजन से परेशान था।

एम्स में किए गए सीटी स्कैन में पता चला कि ट्यूमर का आकार लगभग 24 × 21 × 18 सेंटीमीटर हो चुका था।

यह पूरी दाहिनी किडनी को नष्ट कर पेट के अधिकांश हिस्से में फैल चुका था। ट्यूमर के कारण लीवर, अग्न्याशय, आंतें और मूत्राशय अपनी सामान्य स्थिति से हट गए थे।

सर्जरी के दौरान चिकित्सकों ने दाहिनी किडनी तथा पूरी मूत्रवाहिनी (यूरेटर) को ट्यूमर सहित निकाल दिया। इस उपलब्धि पर डॉ. राहुल सक्सेना ने कहा कि यह हमारे संस्थान में बच्चों पर की गई सबसे चुनौतीपूर्ण सर्जरी में से एक थी।

ट्यूमर का आकार अत्यंत बड़ा था और उसने शरीर की सबसे महत्वपूर्ण रक्त वाहिका को प्रभावित कर दिया था। इसकाश्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal