Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कप्तान Ruturaj Gaikwad पर BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना, नीतीश राणा भी नहीं बच पाए

कप्तान Ruturaj Gaikwad पर BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना, नीतीश राणा भी नहीं बच पाए

Live हलचल 1 month ago

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे कप्तान बने, जिस पर आईपीएल के मौजूदा सीजन पर नियमों का उल्लंघन करने के चलते जुर्माना लगाया गया। बीसीसीआई ने सीएसके के कप्तान पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से 12 लाख रुपये का फाइन ठोका है।

लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी पहली जीत तो दर्ज की, लेकिन गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने मोटा फाइन ठोक दिया। उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के नीतीश राणा भी बीसीसीआई की नजरों से खुद को नहीं बचा पाए।

दरअसल, आईपीएल की आधिकारिक मीडिया रिलीज के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने सीएसके के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 18वें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखा। ये आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध रहा, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से जुड़ा है। गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

BCCI ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा पर जुर्माना लगाया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान नितीश राणा अंपायर से उलझ गए थे, जिसके बाद उन पर ये अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

मैच के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिला। ये घटना मैच के 19वें ओवर की रही, जहां अंपायर ने दिल्ली के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को अपने ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं दी थी।

इसी ओवर में स्टब्स अपना विकेट भी गंवा बैठे, जिससे नीतीश राणा नाराज हो गए और उनकी मैदानी अंपायर के साथ तीखी बहस हो गई। नितीश राणा को IPL आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। उन्हें अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो "मैच के दौरान अभद्र भाषा या अपशब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal