Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महंगाई का झटका: पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब कोलगेट टूथपेस्ट भी हुआ महंगा

महंगाई का झटका: पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब कोलगेट टूथपेस्ट भी हुआ महंगा

रान युद्ध की मार अब आम जनता पर पड़ने लगी है। मई के मध्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। दूध के दाम बढ़े और अब महीने के आखिरी में टूथपेस्ट के भी दाम बढ़ गए हैं। देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनियों में से एक कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने टूथपेस्ट की कीमतों को 5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

कच्चे माल और पैकेजिंग लागत के बढ़ने के कारण कंपनी ने अपने लोकप्रिय टूथपेस्ट जैसे कोलगेट डेंटल क्रीम और मैक्स फ्रेश की कीमतों में इजाफा किया है।

अब कितनी हुई कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, कोलगेट डेंटल क्रीम के 200 ग्राम प्लस 100 ग्राम प्लस टूथब्रश पैक की कीमत में 8 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 208 रुपए हो गई है।

वहीं, कोलगेट डेंटल क्रीम के 200 ग्राम पैक की कीमत में 5 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत 135 रुपये हो गई है। कोलगेट डेंटल क्रीम के 100 ग्राम पैक की कीमत में 3 रुपये की वृद्धि की है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 73 रुपये हो गई है। साथ ही इसकी मात्रा में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

कोलगेट मैक्स फ्रेश ब्लू 70 ग्राम प्लस 15 प्रतिशत अतिरिक्त पैक की कीमत में 4 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे इससे कीमत बढ़कर 83 रुपये हो गई है।

प्रीमियम टूथपेस्ट की कीमतें ज्यादा बढ़ीं
प्रीमियम उत्पादों की कीमतों में अधिक वृद्धि देखी गई है, जिसमें विजिबल व्हाइट पर्पल 200 ग्राम प्लस 20 प्रतिशत अतिरिक्त पैक की कीमत 17 रुपये बढ़कर 395 रुपये हो गई है।

क्या तत्काल प्रभाव से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें?
वितरकों ने संकेत दिया कि कम MRP वाले पैकों की कीमतों में तत्काल बदलाव होने की संभावना नहीं है। क्योंकि ये श्रेणियां मूल्य-संवेदनशील बनी हुई हैं और मुख्य रूप से आम उपभोक्ताओं को लक्षित करती हैं। कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब एफएमसीजी कंपनियां कमोडिटीज, पैकेजिंग सामग्री और लॉजिस्टिक्स लागतों में लगातार बढ़ती महंगाई के दबाव से जूझ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत टूथपेस्ट ही है, जो इसके कुल राजस्व का लगभग 80 प्रतिशत है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal