Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
OnePlus का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग भी

OnePlus का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग भी

Live हलचल 1 month ago

OnePlus ने हाल ही में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus Nord 6 पेश किया था। वहीं, हालिया नॉर्ड सीरीज के Nord CE 6 की सेल अब शुरू हो चुकी है।

ऐसे में अगर आप भी इस नए फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले फोन पर मिल रही डील और इसके फीचर्स के बारे में जान लें।

Nord CE 6 एंटरटेनमेंट और गेमिंग दोनों के लिए एक बेस्ट फोन हो सकता है। डिवाइस में 144Hz 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर देखने को मिल रहे हैं। फोन में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H यानी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल रही है। चलिए पहले इसकी कीमत जानते हैं…

OnePlus Nord CE 6 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 की कीमत बेस मॉडल के लिए 29,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB/128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black में अब खरीदने के लिए उपलब्ध है।

फोन को आप OnePlus.in, OnePlus Store एप, Amazon.in और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं खरीदार कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके फुल स्वाइप ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये और EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।

OnePlus Nord CE 6 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस के इस नए डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में गीले हाथों से बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Aqua Touch 2.0, Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन भी मिल रही है।

डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें Adreno 810 GPU मिल रहा है। डिवाइस गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जहां आप 144FPS तक के गेमप्ले का मजा ले सकते हैं। फोन में 6-Axis Gaming Gyroscope और X-Axis Linear Motor भी देखने को मिल रही है।

OnePlus Nord CE 6 के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 2MP का मोनोक्रोम सेंसर है, जबकि सामने की तरफ फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

फोन AI Eraser, AI Unblur और AI Perfect Shot जैसे AI फीचर्स भी ऑफर कर रहा है। डिवाइस में सबसे खास 8000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी है जिसके साथ 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal