Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रात में बार-बार डरकर खुलती है नींद? लहसुन की दो कलियों से करें यह अचूक उपाय

रात में बार-बार डरकर खुलती है नींद? लहसुन की दो कलियों से करें यह अचूक उपाय

Live हलचल 3 months ago

जब भी हमें नजर लगी होती है या किसी चीज का डर होता है, तो अक्सर रात में नींद अचानक से खुल जाती है। इसके बाद बड़ी मुश्किल से दोबारा सोने का मौका मिल पाता है। इसका कारण बुरे सपने भी हो सकते हैं, जिससे परेशान होकर हम सही तरीके से सो नहीं पाते हैं और बार-बार कुछ न कुछ सोचते रहते हैं।

ऐसे में आप लहसुन की 2 कलियों का खास उपाय कर सकते हैं। इससे आपका मन भी शांत रहेगा और आपको नींद भी सही तरीके से आएगी।

लहसुन में छिपा है नकारात्मकता मिटाने का उपाय
रसोई में रखी हुई चीज सिर्फ खाने में ही इस्तेमाल नहीं होती है, बल्कि इसका इस्तेमाल नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। लहसुन इनमें से एक है। इसकी तीखी गंध बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद करती है। इसलिए जब भी किसी व्यक्ति को भय होता है, तो इसका इस्तेमाल अक्सर करने को कहा जाता है।

डर और बुरे सपने को दूर करने के लिए कैसे करें लहसुन का उपाय?
इसके लिए आपको 2 लहसुन की कलियों को लेना है।
इसे आपको अपने तकिए के नीचे रख देना है।
इसे पूरी रात रखे रहने दें।
फिर इसे सुबह के समय पानी में बहा देना है या घर से बाहर फेंक देना है।
इस उपाय को आपको कुछ समय के लिए रोजाना करना है।
इसका असर कुछ समय बाद दिखने को मिल जाएगा।
आपको रात में नींद भी आएगी और किसी तरह का भय भी नहीं लगेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal