Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sourav Ganguly की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट

Sourav Ganguly की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट

टीम इंडिया के सबसे लोकप्रिय कप्तान और क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को जाना जाता है। लंबे समय से उनका नाम बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव लीड रोल में मौजूद हैं।

8 जुलाई को आज सौरव गांगुली अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनके बर्थडे स्पेशल के मौके पर बायोपिक मूवी दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी (Dada- The Sourav Ganguly Story) का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ है। साथ ही मेकर्स की तरफ से इस फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है।

कब रिलीज होगी सौरव गांगुली की बायोपिक
हिंदी सिनेमा के इतिहास में क्रिकेट के खिलाड़ियों पर लंबे समय से फिल्में बनती आ रही हैं। एमएस धोनी, कपिल देव और मोहम्मद अजरूद्दीन के बाद अब सौरव गांगुली का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है। सौरव गांगुली की बायोपिक दादा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें एक्टर राजकुमार राव गांगुली के रोल में नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर में लॉर्ड्स के मैदान का वह आईकॉनिक सीन मौजूद है, जब सौरव गांगुली ने नेट वेस्ट सीरीज फाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराने बाद स्टेडियम की बालकनी में टी-शर्ट उतारकर लहराई थी। दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी का ये फर्स्ट लुक देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इस स्पोर्ट्स ड्रामा की रिलीज के इंतजार करने लगे हैं।

गौर किया जाए सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो मेकर्स ने पोस्टर पर ही इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि अगले साल 14 मई 2027 को ये मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

कौन हैं दादा के मेकर्स
'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। इसे गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और डीबीएल प्रस्तुत कर रहे हैं। यह लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या ये क्रिकेट बायोपिक पिछली फिल्मों की तरह कमर्शियल तौर पर सफलता हासिल कर पाएगी या नहीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Halchal