Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Scheme: नन्द बाबा दुग्ध मिशन का फायदा उठाकर शुरू करिए गाय पालन, 21 तक कर सकेंगे आवेदन

ई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है और इसको बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं भी चला रही है. उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य में इस काम को कर रही है और इसके लिए नन्द बाबा दुग्ध मिशन की सौगात लेकर आई है.

मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत इस योजना को चलाया जा रहा है और 10 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापना के लिए अधिकतम 11.80 लाख रुपए का अनुदान सरकार की तरफ से दिया जा रहा है. जिससे पशुपालन को बढ़ावा मिल सके.

बता दें कि ये योजना प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू है. इकाई की स्थापना के लिए लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत, बैंक लोन 35 प्रतिशत या बैंक ऋण के स्थान पर यदि लाभार्थी, स्वयं के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधन या फिर धनराशि से इकाई स्थापना करना चाहता है तो लाभार्थी के बैंक खाते में धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए. जिसके लिए लाभार्थी से न्यूनतम छह माह का बैंक स्टेटमेंट की सत्यापित प्रति प्राप्त की जायेगी तथा इकाई लागत का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी.

किसे मिलेगा इस योजना का फायदा
योजना के तहत 50 प्रतिशत महिला पशुपालकों व दूध उत्पादकों को लाभान्वित किया जायेगा.

साहिवाल, गिर, एवं थारपारकर प्रजाति की 10 गाय की परियोजना की कुल अनुमानित लागत रु० 23.60 लाख होगी.

गाय का क्रय प्रदेश के बाहर से यथा संभव ब्रिडिंग ट्रैकर से लाभार्थी द्वारा किया जायेगा.

खरीदी जाने वाली गाय पहली या दूसरी ब्यांत की होनी चाहिए तथा गौवंश डेढ़ माह से पूर्व ब्याही न हो.

इकाई स्थापना के लिए लगभग 0.20 एकड़ (8712 वर्ग फुट) भूमि तथा लाभार्थी से पर्याप्त हरे चारे का प्रबन्धन होना चाहिए.

साथ ही स्थानीय स्तर पर चारा कृषकों, आपूर्तिकर्ताओं से अनुबन्ध के माध्यम से चारा उपलब्धता के सम्बन्ध में ऐफिडेविट प्राप्त किया जायेगा.

पूर्व में संचालित कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु योजना अथवा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत संचालित नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना अथवा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ- संवर्धन योजना के लाभार्थी, इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगे.

इस योजना के सम्बध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल www https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किया जायेगा. योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है.

योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है.

पिछले महीने की 22 तारीख से आवेदन हो रहा है और आवेदन आखिरी तरीख 21 जुलाई निर्धारित है.

निष्कर्ष
यदि आप इस योजना का फायदा उठाकर गौपालन करते हैं तो इससे आपकी आय बढ़ेगी, आपका और आपके परिवार का भविष्य सुनहरा होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Stock Animal News