Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई

Live Today 2 weeks ago

करीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने शनिवार देर रात एनकाउंटर में मार गिराया।

खोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि असद खोड़ा में पैसे लेने आ रहा है।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की बाइक और एक कंट्री मेड पिस्तौल बरामद की है। असद का साथी मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Today