Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

दिल्ली में सकेत मेट्रो के पास पांच मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, मलबे में कई फंसे होने का अंदेशा

Live Today 4 months ago

राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को सकेत मेट्रो स्टेशन के पास सईदुल अजब इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

इमारत में कोचिंग सेंटर, कैफे और दफ्तर चल रहे थे तथा तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था। ढहने की घटना शाम करीब 7:44 बजे हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बचाव कार्य
दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हाई-टेक उपकरणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और स्थिति की समीक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Today