Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

हेलमेट न होता तो अभिषेक की मौके पर ही मौत हो जाती: ममता बनर्जी का BJP पर तीखा हमला

Live Today 1 week ago

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि अगर अभिषेक के सिर पर हेलमेट न होता तो वह मौके पर ही मारे जाते।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमले के बाद BJP नेताओं और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अस्पताल पर दबाव बनाकर अभिषेक को डिस्चार्ज कराने की कोशिश की, जबकि उनके शरीर में ब्लड क्लॉट हो गए थे और वे गंभीर स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को BJP नेताओं की ओर से धमकी भरे फोन आए थे।

ममता ने इस घटना को 'लोकतंत्र की हत्या' बताया और कहा कि पहले से पुलिस को सूचना दी गई थी, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Today