Dailyhunt

पीलीभीत: 5 लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Live Today 1 week ago

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 493 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों तस्करों को जल्लापुर पुलिया से अभयपुर चैना नकटी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ वर्मा और शैलेन्द्र वर्मा के रूप में हुई है, दोनों गांव गुलैदा गौंटिया, थाना बीसलपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Today