Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई सख्ती, अब DGFT की अनुमति जरूरी

Live Today 1 week ago

केंद्र सरकार ने चांदी के बढ़ते आयात पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सिल्वर ग्रेन, सिल्वर पाउडर और 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली चांदी को 'प्रतिबंधित' (Restricted) श्रेणी में डाल दिया है।

अब इनके आयात के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यह कदम विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने, व्यापार घाटा घटाने और रुपये को मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा है।

इससे पहले सरकार चांदी पर आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% कर चुकी है। अब अनुमति की बाध्यता के साथ दोहरी पाबंदी लगाई गई है।

इस फैसले का सीधा असर चांदी के आयातकों, बुलियन व्यापारियों और ज्वेलरी उद्योग पर पड़ेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Today