Dailyhunt
अनुराग डोभाल की तबीयत में सुधार, व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे

अनुराग डोभाल की तबीयत में सुधार, व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे

शहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सुसाइड की कोशिश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन अब वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह पर बेड रेस्ट पर हैं।

इसी बीच अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी हालत साफ दिखाई दे रही है, जहां वह व्हीलचेयर पर बैठे दिखते हैं और बाद में बैसाखियों के सहारे चलते हुए महाराज के दर्शन करते हैं।

वीडियो के कैप्शन में अनुराग ने लिखा कि जब सब कुछ खत्म लगता है, तब प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद संभाल लेता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं। इन सबके बीच उनकी जिंदगी में एक खुशखबरी भी आई है। हाल ही में अनुराग पिता बने हैं। उनकी पत्नी रितिका ने एक बेटे को जन्म दिया है। अनुराग ने अपने बच्चे को लेकर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनका दूसरा जन्म अब अपने बेटे के लिए है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह इलाज के बाद धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Uttarakhand