Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अफवाह ने ली खतरनाक मोड़: विजय की हार की खबर सुन युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

अफवाह ने ली खतरनाक मोड़: विजय की हार की खबर सुन युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच एक चिंताजनक घटना सामने आई है। Krishnagiri जिले में एक युवक ने अभिनेता और Vijay की कथित चुनावी हार की अफवाह सुनकर आत्महत्या की कोशिश कर ली।

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय के. महेंद्रन, जो विजय के कट्टर समर्थक बताए जा रहे हैं, वोटों की गिनती शुरू होने से ठीक पहले अफवाह से मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने घर के पास गला काटकर जान देने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया और नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महेंद्रन को कृष्णगिरि सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है। इस घटना ने चुनावी माहौल के बीच अफवाहों के प्रभाव और समर्थकों की भावनात्मक प्रतिक्रिया को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

उधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam बढ़त बनाए हुए है। दूसरे स्थान पर AIADMK-BJP alliance है, जबकि Dravida Munnetra Kazhagam तीसरे स्थान पर चल रही है। रुझानों के मुताबिक, टीवीके करीब 88 सीटों पर आगे है, जबकि AIADMK-BJP गठबंधन 72 और DMK 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या DMK सत्ता में वापसी कर पाएगी, क्या AIADMK-BJP गठबंधन वापसी करेगा, या फिर विजय की पार्टी इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Uttarakhand