Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BCCI का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को भी मौका

BCCI का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को भी मौका

ई दिल्ली, 27 अगस्त 2026। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम इस दौरे पर तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी।

दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग भारतीय टीम चुनी गई हैं। दौरे के तीनों वनडे मुकाबले और पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मुकाबला अहमदाबाद में आयोजित होगा।

वनडे में लक्ष्य, मल्टी-डे में यशबर्धन संभालेंगे कप्तानी

वनडे टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। उनके डिप्टी यशबर्धन चौहान होंगे। वहीं मल्टी-डे मुकाबलों में दोनों की भूमिकाएं बदल दी गई हैं। यशबर्धन चौहान टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सहवाग और द्रविड़ के बेटों की टीम में एंट्री

भारतीय अंडर-19 वनडे टीम में दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बेटों को भी जगह मिली है। महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को टीम में शामिल किया गया है। अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आर्यवीर को बल्लेबाजी के लिए चुना गया है। हालांकि, दोनों को मल्टी-डे टीम में जगह नहीं मिली है। आर्यवीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेलते नजर आए थे।

वनडे के लिए भारतीय U19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

मल्टी-डे के लिए भारतीय U19 टीम

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

  • 18 सितंबर: पहला वनडे, राजकोट - सुबह 9 बजे
  • 21 सितंबर: दूसरा वनडे, राजकोट - सुबह 9 बजे
  • 23 सितंबर: तीसरा वनडे, राजकोट - सुबह 9 बजे
  • 27-30 सितंबर: पहला मल्टी-डे मैच, राजकोट - सुबह 9:30 बजे
  • 5-8 अक्टूबर: दूसरा मल्टी-डे मैच, अहमदाबाद बी ग्राउंड - सुबह 9:30 बजे

ऑस्ट्रेलिया U19 के इस दौरे को भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए अहम माना जा रहा है। वनडे टीम में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ की मौजूदगी पर भी क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Uttarakhand