Dailyhunt
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने बुधवार को भवानीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे न सिर्फ भवानीपुर, बल्कि राज्य की सभी 294 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से कई नाम हटा दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास से नामांकन के लिए निकलीं और करीब 800 मीटर पैदल चलकर अलीपुर सर्वे भवन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े समर्थकों का अभिवादन भी किया।

भवानीपुर सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यहां ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार Suvendu Adhikari से होगा। शुभेंदु अधिकारी पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।भवानीपुर सीट को इस बार प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है और यह 2026 के विधानसभा चुनावों का अहम केंद्र बन गई है।

इस क्षेत्र की खासियत इसकी विविधता है। यहां बंगाली मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ-साथ मारवाड़ी, गुजराती, पंजाबी, सिख और जैन समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इसके अलावा यहां मुस्लिम आबादी भी उल्लेखनीय है। आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर में लगभग 42 प्रतिशत बंगाली हिंदू, 34 प्रतिशत गैर-बंगाली हिंदू और करीब 24 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। इसी कारण इस सीट को अक्सर 'मिनी इंडिया' भी कहा जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Uttarpradesh Hindi