Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM धामी से मिली नन्ही बच्ची, नाम पूछा तो बोली -  'श्री पुष्कर सिंह धामी' मासूम जवाब ने जीता दिल

CM धामी से मिली नन्ही बच्ची, नाम पूछा तो बोली - 'श्री पुष्कर सिंह धामी' मासूम जवाब ने जीता दिल

त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम के दौरान एक नन्ही बच्ची से मुलाकात की, जिसका मासूम अंदाज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच ले गया। मुख्यमंत्री ने बच्ची को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी और उससे बातचीत की।

इसी दौरान हुआ एक छोटा-सा संवाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। मुख्यमंत्री ने जब बच्ची से उसका नाम पूछा, तो उसने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'श्री पुष्कर सिंह धामी।' बच्ची का यह मासूम जवाब सुनकर मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा उठे और वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 'हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देती है। हमारी बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सुरक्षित, शिक्षित व सशक्त भविष्य का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प है।'

राज्य सरकार का कहना है कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि परिवारों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए सहयोग मिल सके।

इसके अलावा, सरकार स्कूलों में बालिकाओं के नामांकन बढ़ाने, छात्रवृत्ति योजनाओं, बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विशेष जोर दे रही है। सरकार का मानना है कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही उत्तराखंड के समग्र विकास की मजबूत नींव हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Live Uttarpradesh Hindi