Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना और तलाक के दबाव की शिकायत की

बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना और तलाक के दबाव की शिकायत की

रिद्वार, 31 अगस्त (वेब वार्ता)। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में वैवाहिक विवाद का एक मामला पुलिस तक पहुंचा है। कांगड़ी गांव निवासी महिला ने अपने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर तलाक देने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

महिला की शिकायत पर श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के मुताबिक उसका निकाह 23 नवंबर 2023 को मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी। महिला का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई और बाद में उसे घर से निकाल दिया गया।

शिकायत के अनुसार, उसके पति ने वर्ष 2025 में दूसरी महिला से निकाह कर लिया, जबकि दोनों के बीच पहले विवाह का तलाक नहीं हुआ था। महिला ने दावा किया कि दूसरी पत्नी से 9 जनवरी 2026 को एक बच्ची का जन्म हुआ और जन्म संबंधी अभिलेख में उसके पति का नाम पिता के तौर पर दर्ज है।

शिकायत के मुताबिक 25 जून को उसका पति मायके पहुंचा और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करते हुए तलाक देने का दबाव बनाया। घटना के बाद महिला ने श्यामपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej