Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'दायरा' के नए पोस्टर्स में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अंदाज

'दायरा' के नए पोस्टर्स में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अंदाज

मुंबई, 01 सितंबर (वेब वार्ता)। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' के निर्माताओं ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के सोलो पोस्टर्स जारी किए हैं। पोस्टर्स में दोनों कलाकार अपने किरदारों क्रमश: डीसीपी अजोनी कोहली और डीसीपी रमन कुमार के रूप में नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर खान डीसीपी अजोनी कोहली के किरदार में बेहद दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों में गुस्सा और चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलकता है। चलते ट्रकों के बीच दिखाए गए इस पोस्टर में जल्दबाजी, हलचल और रहस्य का माहौल नजर आता है। वहीं, 'दायरा' के लोगो के बीच से गुजरती पुलिस टेप कहानी में एक अलग तरह की सीमा की ओर इशारा करती है।

पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के किरदार में शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। बड़े घास के मैदान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच दिखाया गया उनका पोस्टर तनावपूर्ण माहौल को सामने लाता है। उनके सख्त तेवर और चेहरे पर दिखता गुस्सा इस बात की ओर इशारा करता है कि उनके किरदार के भीतर काफी कुछ चल रहा है। अब दर्शकों की दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि उनके किरदार की कहानी आगे किस मोड़ पर जाती है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है। यह फिल्म जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज की पहली संयुक्त प्रस्तुति है। साथ ही, यह मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स की 'तलवार' और 'राजी' के बाद तीसरी साझेदारी है। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतिलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने किया है, जबकि इसका वितरण पेन मरुधर कर रहा है। 'दायरा' की कहानी की अगली झलक 31 अगस्त को ट्रेलर के साथ सामने आएगी। 'दायरा' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej