Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी सच और धारणा की टक्कर

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी सच और धारणा की टक्कर

मुंबई, 31 अगस्त (वेब वार्ता)। अभिनेत्री करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह फिल्म सही और गलत के बीच की नैतिकता और समाज के पेचीदा पहलुओं को दर्शाती है।

2 मिनट 19 सेकंड का ट्रेलर सच्ची घटनाओं से प्रेरित अपराध की एक ऐसी कहानी है जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस घटना के बाद दो अलग-अलग जांच शुरू हो गई थीं। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो सीनियर पुलिस अधिकारी की भूमिका में है, जो एक ही केस को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं।

ट्रेलर के साथ-साथ सस्पेंस भी आगे बढ़ता है और नए खुलासे सामने आते हैं। साथ ही केस को देखने का नजरिया बदल जाता है। इसके दमदार डायलॉग सच और न्याय पर सवाल उठाते हैं।

फिल्म अपनी कहानी के जरिए सवाल पैदा करती है कि कैसे एक कहानी जल्दी ही फैसला बन जाती है? जब हर किसी की अपनी राय है, तो न्याय क्या है, ये कौन तय करेगा और जब हम सिर्फ देखने वाले हैं तो हम किस पर यकीन करेंगे?

ट्रेलर में जितेंद्र जोशी, क्षिती जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। करीना और पृथ्वीराज के साथ ये सभी मिलकर कहानी में इमोशन और गहराई लाते हैं, जो अलग-अलग नजरियों, मुश्किल फैसलों और उनके अंजाम की कहानी है।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' का लेखन यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने किया है। वहीं, जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित, 'दायरा' जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बीच पहला कोलैबोरेशन है। साथ ही, 'तलवार' और 'राजी' के बाद मेघना गुलजार का जंगली पिक्चर्स के साथ यह तीसरा कोलैबोरेशन है। यह फिल्म करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक साथ पहली फिल्म भी है।

जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रोड्यूस और पेन मरुधर द्वारा डिस्ट्रीब्यूटेड। यह फिल्म 18 सितंबर को हिंदी और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej