Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कव्वान इंफ्रा ने धोलेरा में एक्सप्रेस व्यू सिटी प्रोजेक्ट लॉन्च किया

कव्वान इंफ्रा ने धोलेरा में एक्सप्रेस व्यू सिटी प्रोजेक्ट लॉन्च किया

"एक्सप्रेस व्यू सिटी, सिर्फ एक आवासीय प्रोजेक्ट नहीं है, किन्तु ये पर्यावरण के जतन के साथ आधुनिक शहरीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व भी करता है": विवेक खंडेलवाल

ग्रीन, प्रक्टिकल और आरामदायक आवासीय प्रोजेक्ट के अग्रणी निर्माणकर्ता, कव्वान इंफ्रा का यह लाजवाब प्रोजेक्ट, निस्संदेह एक आदर्श और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है

20 एकड़ में फैला एक्सप्रेस व्यू सिटी प्रोजेक्ट, शहरी सुविधाओं और प्राकृतिक शांति के बीच आदर्श संतुलन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है

धोलेरा में अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर, कव्वान इंफ्रा ने तेजी से विकसित हो रहे धोलेरा स्पेशल इंवेस्टमेन्ट रिजियन(SIR) में वाइब्रन्सी और वेल्यू जोड़ने के लिए डिज़ाइन किए गए एक अग्रणी आवासीय प्रोजेक्ट, "एक्सप्रेस व्यू सिटी" के लॉन्च की घोषणा की है।
आगामी स्मार्ट सिटी के भीतर स्थित, एक्सप्रेस व्यू सिटी प्रोजेक्ट वाकई में आधुनिक जीवन, बेहतरीन डिजाइन और पर्यावरण के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर के सुयोग्य मिश्रण का वचन देता है।

एक्सप्रेस व्यू सिटी, धोलेरा SIR में निवेश और नवीनता के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है। यह न केवल घर बनाने बल्कि आधुनिक और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने वाले संपन्न समुदायों के लिए कव्वान इन्फ्रा की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य समकालीन शानदार डिजाइन, पर्यावरण के प्रति जागरूक योजना और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर के मिश्रण के साथ आवासीय जीवन को फिर से व्याख्यायित करना है।

करीब 20 एकड़ में फैला एक्सप्रेस व्यू सिटी प्रोजेक्ट, शहरी सुविधाओं और प्राकृतिक शांति के बीच एक आदर्श संतुलन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके सावधानीपूर्वक आयोजित आवासीय भूखंड, आवश्यक सुविधाओं और ग्रीन(हरित) स्थानों से सुसज्जित हैं, जो निवासियों के लिए स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देते हैं। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं जैसे कि, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा उपयोग और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को एकीकृत करती है, जो हरित पर्यावरण में योगदान देती है। इसमें एक जैन मंदिर भी है।

कव्वान इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक खंडेलवाल ने कहा कि, "हम केवल इमारतें बनाने के लिए नहीं, किन्तु स्थायी विरासतें बनाने के लिए समर्पित हैं। एक्सप्रेस व्यू सिटी सिर्फ एक आवासीय प्रोजेक्ट नहीं है, किन्तु एक समुदाय है। इसमें शामिल विशाल पार्क, खेल सुविधाएं और सामुदायिक केंद्र... आदि सामाजिक और मनोरंजक स्थान, आराम और अपनेपन की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। एक्सप्रेस व्यू सिटी आधुनिक शहरीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है और भारत के सबसे आशाजनक क्षेत्रों में से एक धोलेरा SIR में उज्जवल, अधिक सुरक्षित भविष्य का प्रवेश द्वार बनने के लिए तैयार है।"

अंदाजित 3,000 वर्ग किलोमीटर में फैला धोलेरा, औद्योगिक और शहरी विकास के लिए भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रतीक है। इसमें विश्व स्तरीय परिवहन कनेक्टिविटी, विश्वसनीय उपयोगिताएं और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं सहित अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, जो न केवल वैश्विक मानकों से मेल खाता है बल्कि उनसे भी बहुत आगे है। यहां के मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद को जोड़ने वाला छह लेन का राजमार्ग, एक लॉजिस्टिक पार्क और एक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब शामिल हैं।

दुनियाभर से कॉर्पोरेट जगत के सबसे बड़े नामों को धोलेरा में बुलाना शुरू हो गया है। इसने पहले ही, टाटा समूह की 91,000 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा के साथ बड़े निवेश को आकर्षित किया है। इसके अलावा रीन्यू पावर की 2 गीगावॉट सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा तथा 5,000 मेगावाट सौर पार्क परियोजना, महत्वपूर्ण सीमाचिह्न को चिह्नित करती है। इन परियोजनाओं से हजारों नौकरियां पैदा होने और भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में योगदान देने की उम्मीद है। ऐसा अनुमान है कि, धोलेरा क्षेत्र आगामी कुछ ही वर्षों में 20 लाख से अधिक लोगों का घर होगा।

श्री खंडेलवाल ने आगे कहा कि, "एक्सप्रेस व्यू सिटी एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो न केवल वित्तीय रिटर्न का वचन देता है, किन्तु भारत को एक आर्थिक महाशक्ति में बदल रही क्रांति का हिस्सा बनने का अवसर भी देता है। हम ग्राहकों को एक्सप्रेस व्यू सिटी में आने और भविष्य के बेहतरीन एवं सुखमय जीवन का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।"

For Information:
Website: www.kavvaninfrra.com
Facebook: https://www.facebook.com/profile.php?id=61553788456524&mibextid=LQQJ4d -

Tags: Kavvan Infrra's Express View City, Dholera's futuristic

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej