Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सूरत : CMA परीक्षा परिणामों में सूरत का शानदार प्रदर्शन, रौनक जैन ने हासिल की AIR-1 रैंक

सूरत : CMA परीक्षा परिणामों में सूरत का शानदार प्रदर्शन, रौनक जैन ने हासिल की AIR-1 रैंक

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से आयोजित CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम 5 अगस्त 2026 को घोषित किए गए। परिणामों में सूरत और वेस्टर्न इंडिया रीजन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

सूरत के रौनक जैन ने CMA इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की, जबकि फाइनल परीक्षा में प्रथमकुमार चोरावाला ने AIR-5 प्राप्त कर शहर का गौरव बढ़ाया।

CMA फाइनल परीक्षा में सूरत के 7 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप-50 में जगह बनाई। इनमें प्रथमकुमार चोरावाला ने AIR-5, निशांत शिव प्रकाश करवा ने AIR-19, ज़िल शाह ने AIR-20, महक जैन ने AIR-33, कन्हैया दिलीप अग्रवाल ने AIR-42, प्रियांशी मेहता ने AIR-44 और कविश अग्रवाल ने AIR-48 हासिल की।

CMA इंटरमीडिएट परीक्षा में सूरत के रौनक जैन ने AIR-1 हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हर्ष जैन ने AIR-4, पूर्वांश बाल्दी ने AIR-5, दीया कुमारी खलासी ने AIR-7, शुभम अग्रवाल ने AIR-12, पार्थ अग्रवाल ने AIR-13, सिखा परमानी ने AIR-20, संकेत सचिन रूंगटा ने AIR-30 और मानस सांघवी ने AIR-36 रैंक हासिल की।

इंटरमीडिएट में 994 और फाइनल में 244 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

CMA सूरत साउथ गुजरात चैप्टर के प्रेसिडेंट CMA केवल शाह ने बताया कि इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 994 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 153 विद्यार्थी दोनों ग्रुप में उत्तीर्ण हुए। वहीं, फाइनल परीक्षा में कुल 244 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इनमें से 67 विद्यार्थी दोनों ग्रुप में पास हुए। इस आधार पर फाइनल परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 27 प्रतिशत और इंटरमीडिएट परीक्षा का 15 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं में सूरत के विद्यार्थियों ने टॉप-50 में कुल 16 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से सूरत के साथ-साथ पूरे वेस्टर्न इंडिया रीजन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। वेस्टर्न इंडियन रीजनल काउंसिल के सदस्य CMA नेंटी शाह ने शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej