Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सूरत :  माहेश्वरी महिला मंडल के 'सावन संगिनी मेले' का शुभारंभ

सूरत : माहेश्वरी महिला मंडल के 'सावन संगिनी मेले' का शुभारंभ

श्री माहेश्वरी महिला मंडल, सूरत की ओर से सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में दो दिवसीय 'सावन संगिनी मेले' का शुभारंभ बुधवार, 5 अगस्त को हुआ। मेले का उद्घाटन माहेश्वरी महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्षा विमला साबू, सूरत जल विभाग की अध्यक्ष रश्मि साबू, जिला अध्यक्षा प्रतिभा मौलासरिया और निवर्तमान अध्यक्षा सरिता दरगड़ ने किया।

मंडल की अध्यक्षा जयश्री भराड़िया ने बताया कि मेले में मुंबई, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, भावनगर और जोधपुर सहित विभिन्न शहरों के व्यापारियों ने करीब 95 स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर डिजाइनर राखियां, ज्वेलरी, रियल ज्वेलरी, साड़ियां, सूट, चादरें, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम, तोरण सहित विभिन्न आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध हैं।

मंडल की सचिव प्रीति मालु ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्थिक रूप से जरूरतमंद बहनों को कुछ स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने उत्पादों और हुनर को मंच देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि मेले से प्राप्त आय का उपयोग समाज के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों में किया जाता है।

मेले के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न शहरों से आए उत्पादों और आकर्षक स्टॉलों के कारण मेले में दिनभर चहल-पहल का माहौल रहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej