Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सूरत : मशहूर 'महेश पावभाजी' में बासी करी और पुलाव में सड़े अंगूर की शिकायत, मनपा ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना

सूरत : मशहूर 'महेश पावभाजी' में बासी करी और पुलाव में सड़े अंगूर की शिकायत, मनपा ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना

सूरत। शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अडाजण के हनी पार्क रोड स्थित मशहूर 'महेश पावभाजी' रेस्टोरेंट में ग्राहक को बासी करी और पुलाव में सड़े हुए अंगूर परोसे जाने की शिकायत सामने आने के बाद सूरत नगर निगम के हेल्थ एवं फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक जांच की।

शिकायत के अनुसार, एक ग्राहक को कश्मीरी पुलाव के साथ बासी करी परोसी गई थी। इसके अलावा पुलाव में सड़े हुए अंगूर भी परोसे जाने का आरोप लगाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मनपा की टीम तत्काल रेस्टोरेंट पहुंची और किचन सहित खाद्य सामग्री के रखरखाव की जांच की।

जांच के दौरान अधिकारियों ने रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई तथा रॉ मटेरियल के स्टोरेज की स्थिति का निरीक्षण किया। टीम ने संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के आवश्यक सैंपल भी लिए, जिन्हें आगे की जांच के लिए पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी भेज दिया गया है।

मनपा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालक को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं, जांच के दौरान सामने आई खामियों को लेकर संचालक पर 3,000 रुपये का प्रशासनिक जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम की खाद्य विभाग की लगातार कार्रवाई के बीच शहर के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, ताजगी और स्वच्छता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अब लिए गए खाद्य सैंपलों की लैब रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ गुणवत्ता और मानव उपभोग के निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej