Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सूरत : VNSGU में एक वर्षीय 'सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन' शुरू

सूरत : VNSGU में एक वर्षीय 'सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन' शुरू

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी (VNSGU) में एक वर्षीय 'सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन' शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी संपादकों के मार्गदर्शन में पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक एवं अनुभव आधारित ट्रेनिंग देना है।

इसमें फील्ड रिपोर्टिंग, न्यूज राइटिंग, मीडिया एथिक्स, डिजिटल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है।

यह एक वर्षीय पाठ्यक्रम दो सेमेस्टर में संचालित होगा। इसमें 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी प्रवेश ले सकेंगे। पाठ्यक्रम की पढ़ाई गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में कराई जाएगी। पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को बीए के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश का अवसर भी मिलेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एन. चावड़ा ने कहा कि पत्रकारिता ऐसा क्षेत्र है, जिसमें हर दिन कुछ नया सीखने और अनुभव का दायरा बढ़ाने का अवसर मिलता है। नए पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और मीडिया क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को आधुनिक पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्षम बनाना है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. आर.सी. गढ़वी ने कहा कि एक पत्रकार जीवनभर विद्यार्थी बना रहता है। यह पाठ्यक्रम केवल प्रमाणपत्र हासिल करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव भी प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में सूरत के प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों से जुड़े संपादकों कृष्णकांत उनाडकट, मनोज मिस्त्री, मृगांक पटेल, नरेश वारिया और तेजस मोदी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, मेहनत, संवेदनशीलता, सत्यनिष्ठा और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Loktej