Dailyhunt
12 घंटे बत्ती गुल, गर्मी में शहरवासियों की उडाई नींद

12 घंटे बत्ती गुल, गर्मी में शहरवासियों की उडाई नींद

मरावती/दि.3- अमरावती शहर में बुधवार और गुरूवार की रात अचानक वातावरण में बदलाव होने से बिजली की कडकडाहट के साथ बेमौसम बारिश हुई. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह खंडित हो गई थी.

इस कारण रात को भीषण गर्मी के कारण नागरिकों की नींद उड गई. घर में अंधेरा और बाहर बारिश के कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पडा.
वर्तमान में शहर में कडी धूप के कारण दोपहर के समय घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में मौसम विभाग द्बारा दर्शाए गये अनुमान के मुताबिक पिछले दो दिनों से शहर में रात के समय बारिश भी हो रही है. बुधवार को पूरा दिन भीषण गर्मी के बाद रात 11 बजे अचानक बिजली की कडकडाहट शुरू हो गई और कुछ समय बाद तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश भी शुरू हो गई. गुरूवार 2 अप्रैल की रात भी यही सिलसिला जारी रहा. बारिश होते ही महावितरण की बत्ती गुल हो गई. लेकिन कुछ देर बाद अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और कुछ इलाकों में रात को गुल हुई बिजली सुबह तक शुरू नहीं हुई. इस कारण भीषण गर्मी में नागरिकों को पूरी रात अंधेरे में जागते हुए निकालना पडा. बुधवार की रात जिले के विभिन्न इलाकों में बेमौसम बारिश हुई. जिससे फसलों को नुकसान हुआ. मेलघाट के अनेक किसानों की मक्का की फसल गिली हो गई तथा अनेक इलाकों में बेमौसम बारिश से नागरिकों को थोडी राहत मिली.

मच्छरों का प्रकोप
बारिश के कारण बत्ती गुल होने से रात के अंधेरे में नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पडा. छोटे बच्चे, वृध्द और बीमार नागरिको को काफी परेशानी हुई. पहले से ही भीषण गर्मी शुरू रहते रात के समय बिजली आपूर्ति खंडित होने से उमस के कारण नागरिक काफी परेशान हुए. अनेक स्थानों पर पंखे, कूलर, एसी बंद रहे. रात के अंधेरे में मच्छरों की परेशानी और बाहर बारिश के कारण नागरिकों को पूरी रात जागकर काटनी पडी.

वितरण कंपनी अपनी यंत्रणा सुसज्ज रखें
हर वर्ष मामूली हवा और थोडी बारिश होने पर महावितरण की बत्ती गूल हो जाती है. गत वर्ष शहर के चपराशीपुरा महावितरण के कार्यालय पर नागरिकों ने भारी तोडफोड भी की थी. हर ग्रीष्मकाल में नागरिकों को होनेवाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए महावितरण द्बारा विद्युत यंत्रणा सुसज्ज रखने की मांग नागरिकों द्बारा की जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News