Dailyhunt
2-3 दिनों तक बारिश की संभावना कायम

2-3 दिनों तक बारिश की संभावना कायम

* मौसम तज्ञ अनिल बंड का अंदाजअमरावती/दि.2 - संपूर्ण विदर्भ में कही-कही अगले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. यह जानकारी मौसम विशेषज्ञ प्रा. डॉ. अनिल बंड ने दी और बताया कि, ओलावृष्टि की संभावना नहीं समान है.

उन्होंने यह भी बताया कि, 7 अप्रैल के बाद अमरावती और परिसर का टेम्पे्रचर तेजी से बढ सकता है. 42 डिग्री से अधिक पारा चढने की संभावना उन्होंने अमरावती मंडल से चर्चा दौरान व्यक्त की.
* फिलहाल 40 के अंदर पारा
प्रा. डॉ. बंड ने कहा कि, अमरावती ही नहीं, विदर्भ के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर 2-3 दिनों से बारिश होने की संभावना है. किंतु ओले गिरने की आशंका नहीं समान है. पारा 40 के अंदर रहने का अंदाज व्यक्त करते हुए डॉ. बंड ने कहा कि, अगले सप्ताह से तापमान चढना शुरु होगा.
* भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार
मौसम विज्ञानी अनिल बंड ने विदर्भ के लोगों को तेज धूप सहन करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि, मार्च में ही अमरावती में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया था. अब अप्रैल और मई में तेज धूप आसमान से बरसने वाली है. इसके लिए लोगों को पूरा ऐहतियात बरतने की सलाह देते हुए प्रा. डॉ. बंड ने आगामी बारिश के सीजन में आरंभ में ही भरपूर पेड पौधे लगाने की सलाह भी दी है. उन्होनें विकास के नाम पर हो रही वनों की कटाई को मानव जाति के लिए विध्वंसक बताया. आज भी अमरावती विदर्भ की अन्य शहरों की तुलना में हॉट रहने की जानकारी उन्होंने दी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News