Dailyhunt
3 मई को श्रीराम नवमी शोभायात्रा पुरस्कार वितरण समारोह

3 मई को श्रीराम नवमी शोभायात्रा पुरस्कार वितरण समारोह

मरावती/दि.30- विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल महानगर की ओर से भगवान श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था. अंबानगरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा में शामिल विविध झांकियों के लिए स्पर्धा रखी गई थी.

इस स्पर्धा के पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन 3 मई की शाम 7 बजे बडनेरा मार्ग स्थित भक्तिधाम लॉन में किया गया है.
शोभायात्रा समिति अध्यक्ष रोहित देशमुख की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संत कंवरराम धाम के गद्दीनशीन संत साईं राजेशलाल अपने आशीर्वचन देंगे. समारोह में विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत सहमंत्री गोंदिया निवासी देवेश मिश्रा प्रमुख वक्ता के रुप में ेउपस्थित रहेंगे. इस भव्य समारोह में शामिल होने का आग्रह विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने किया है.
यह समारोह शोभायात्रा में तन, मन, धन से सहयोग देनेवालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया है. आयोजकों का मानना है कि, सभी के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग से ही शोभायात्रा को भव्य-दिव्य स्वरुप मिला. अंबानगरी में इस बार भी झांकियों के लिए स्पर्धा रखी गई थी. सबसे उत्कृष्ट झांकियों का निरीक्षण भी शोभायात्रा के दौरान परिक्षकों ने किया था. विजेता झांकी को समारोह के दौरान अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News