Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
4648 विद्यार्थी 3 को देंगे नीट

4648 विद्यार्थी 3 को देंगे नीट

* 390 निरीक्षक रहेंगे तैनात * एक्जाम सेंटर पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा
अमरावती/ दि.1-मेडिकल, डेंटल और समकक्ष पढाई के लिए आवश्यक प्रवेश परीक्षा नीट परसों रविवार 3 मई को अमरावती के 13 केन्द्रों पर होने जा रही है.

जिले से 4648 छात्र- छात्राएं इस एक्जाम में सहभागी होने जा रहे है. जिसके लिए राष्ट्रीय टेस्ट एजेंसी एनटीए ने व्यापक तैयारी कर अमरावती में लगभग 390 निरीक्षक नियुक्त किए हैं. अपने व्यापक प्रतिबंधों के लिए प्रसिध्द नीट हेतु केन्द्र परिसर में अनेक प्रकार के निर्बंध लागू रहने के साथ पुलिस भी तैनात रहेगी.
अमरावती में नीट संयोजक संजय इसवनकर ने अमरावती मंडल को बताया कि शहर के 13 महाविद्यालयों में परसों रविवार दोपहर 2 से 5 बजे के दौरान होने जा रही एक्जाम के लिए सभी प्रबंध लगभग पूर्ण कर लिए गये हैं. शहर के केन्द्रों में शिवाजी कॉलेज, बियाणी कॉलेज, बाबासाहब महाविद्यालय, मणिबाई गुजराती स्कूल ,तक्षशिला महाविद्यालय, लाहोटी महाविद्यालय, शासकीय तंत्रनिकेतन, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, विदर्भ महाविद्यालय आदि का समावेश है. सभी जगह थाना निहाय पुलिस कर्मी, अधिकारी मुस्तैद रहेंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षा में मात्र 24 विद्यार्थ्ीा अलाउ है. प्रत्येक 12 विद्यार्थियों पर एक अध्यापक सुपरविजन करेंगा.
संजय इसवनकर ने बताया कि नीट एक्जाम के सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे. इसी प्रकार विद्यार्थियों को पेन एनटीए उपलब्ध करेगा. मोबाइल, लॅपटॉप और सभी प्रकार के उपकरणों की पाबंदी रहेगी. विद्यार्थियों को दोपहर 1 बजे परीक्षा स्थल पहुंचना है. उन्होंने बताया कि तेज धूप के मौसम को देखते हुए केन्द्रों पर पेयजल और कूलिंग की व्यवस्था हैं. विद्यार्थियों से सामान्य सूती कपडों में एक्जाम सेंटर आने कहा गया है.
उल्लेखनीय है कि देश में एमबीबीएस और डेंटल की कुल 2 लाख 30 हजार सीटें है. पूरे भारत में 23 लाख विद्यार्थी नीट देने जा रहे हैं. एमबीबीएस की 129453, डेंटल अर्थात बीडीएस की 27926 और नर्सिंग की 69303 सीटें हैं. नीट अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण करनेवाले विद्यार्थियों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश मिलता है. विद्यार्थी निजी महाविद्यालयों में भी एमबीबीएस और बीडीएस के उपाधि कोर्स कर सकते हैं.
इस बीच अमरावती के चिकित्सक डॉ. खंडेलवाल ने विद्यार्थियों से सावधानी से पूरा पर्चा पढने और इतमिनान से उत्तर देने का आवाहन किया. उन्होंने विद्यार्थियों से सर्वप्रथम शांति से एक्जाम सेंटर समय पर पहुंच जाने और मगर किसी प्रकार का तनाव लिए एक्जाम लिखने की अपील की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News