Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे को मातृशोक

आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे को मातृशोक

पुणे/दि.2 -राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे की माता आसराबाई हरिभाऊ मुंढे का निधन हो गया है. उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है. सूचना मिलते ही इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर तैनात आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे तुरंत पुणे के लिए रवाना हो गए.

उनके रात तक पुणे पहुंचने की संभावना जताई गई है.
मुंढे परिजनों के अनुसार, आसराबाई मुंढे का पार्थिव पुणे से बीड जिले के ताडसोन्ना गांव ले जाया जाएगा, जहां शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News