Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अब जमीन के नक्शे ऑनलाइन, 'महाभूमि' पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी

अब जमीन के नक्शे ऑनलाइन, 'महाभूमि' पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी

* 7/12, 8-ए और डिजीमैपअमरावती/दि.5- जमीन के नक्शे और भू-अभिलेखों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत अब काफी हद तक खत्म हो जाएगी. महाराष्ट्र भूमि अभिलेख विभाग ने 'महाभूमि' पोर्टल पर पुराने स्कैन किए गए गांव के नक्शे, डिजिटल सर्वे मैप और अन्य भू-अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं.

अब नागरिक घर बैठे ही जमीन से संबंधित दस्तावेज देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इस सुविधा के तहत नागरिक महाभूमि पोर्टल, भूमि अभिलेख कार्यालय, सेतु केंद्र और आपले सरकार सेवा केंद्रों के माध्यम से निर्धारित शुल्क देकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं.
* ऐसे देखें अपनी जमीन का नक्शा
जमीन का नक्शा देखने के लिए महाभूमि पोर्टल पर संबंधित जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा. इसके बाद गट नंबर या सर्वे नंबर दर्ज कर खोज प्रक्रिया पूरी करने पर संबंधित भूमि का नक्शा स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा.
* नक्शे में मिलेगी यह जानकारी
ऑनलाइन उपलब्ध नक्शे में गट या सर्वे नंबर, भूमि की सीमाएं, क्षेत्रफल, आसपास के गट नंबर, सर्वे चिन्ह, सड़कें तथा अन्य भौगोलिक विवरण दिखाई देंगे. इससे जमीन की सही स्थिति और सीमाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी.
* डिजीमैप से होंगे कई काम आसान
भूमि अभिलेख विभाग द्वारा शुरू की गई 'डिजीमैप' सुविधा से जमीन की सीमाओं और क्षेत्रफल की स्पष्ट जानकारी मिलती है. इससे जमीन की खरीद-बिक्री, बैंक कर्ज, भवन निर्माण अनुमति, न्यायालयीन मामलों तथा सीमा विवादों के निपटारे में सुविधा होगी.
* 'सी-कॉपी' और डिजिटल नक्शे भी उपलब्ध
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख विभाग ने पोर्टल पर 'सी-कॉपी' और डिजिटल सर्वे मैप की सुविधा भी शुरू की है. इसके माध्यम से वर्ष 2012 के बाद के सर्वे रिकॉर्ड और डिजीमैप निर्धारित शुल्क पर ऑनलाइन देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं.
* ये दस्तावेज भी मिलेंगे ऑनलाइन
महाभूमि पोर्टल पर नागरिक 7/12 उतारा, 8-ए, प्रॉपर्टी कार्ड, गांव के नक्शे, सी-कॉपी और डिजिटल भूमि मानचित्र जैसी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं. इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा भूमि अभिलेख प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News