Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अकोला हवाई अड्डा विस्तार का प्रस्ताव 'रनवे' पर

अकोला हवाई अड्डा विस्तार का प्रस्ताव 'रनवे' पर

* 22 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को मंजूरीअकोला/दि.4-सांसद अनुप धोत्रे ने चुनाव में अकोला हवाई अड्डा शुरू करने का वचन दिया था. दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री से समय-समय पर भेंट कर हवाई अड्डा शुरू करने का मुद्दा उन्होंने लगातार उठाए रखा है.

हवाई अड्डा शुरू करने का यह पहला चरण पार कर, अब वास्तविक निर्माण जल्द शुरू करने के स्तर तक पहुंचने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में वे लगातार फालोअप ले रहे हैं, ऐसी जानकारी सांसद अनुप धोत्रे ने दी है. अकोला पूर्व के विधायक रणधीर सावरकर राज्य शासन स्तर पर और सांसद धोत्रे केंद्र शासन स्तर पर प्रयासरत हैं, जिससे अकोलावासियों का सपना जल्द पूरा होगा.
अकोला हवाई अड्डा विस्तार के लिए रनवे को 1800 मीटर तक बढ़ाने हेतु 22.24 हेक्टेयर आर जमीन अधिग्रहण करने को शासन की प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी महाराष्ट्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के शासन निर्णय क्र. मविवि-1217/प्र.क्र.111/विमान-2, दिनांक 02 जून 2026 के तहत जारी की गई है. अकोला हवाई अड्डा रनवे को 1400 मीटर से 1800 मीटर करने के लिए अतिरिक्त 22.24 हेक्टेयर क्षेत्र प्रत्यक्ष खरीद पद्धति से अधिग्रहित करने की संदर्भ क्र. 2 शासन निर्णय से दी गई मंजूरी रद्द कर दी गई है. अब अकोला हवाई अड्डा रनवे का विस्तार 1400 मीटर से 1800 मीटर करने के लिए मौजे शिवर शिवार क्षेत्र का 22.24 हेक्टेयर आर क्षेत्र भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 के अनुसार अधिग्रहित करने के लिए 189,53,48,354/- के खर्च को निम्नानुसार प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी नई दी गई है:
अकोला हवाई अड्डा रनवे को 1400 मीटर से 1800 मीटर बढ़ाने के लिए आवश्यक 22.24 हेक्टेयर आर क्षेत्र में संयुक्त नापजोख रिपोर्ट के अनुसार कुल 486 भूधारक हैं, जो सभी शिवर महसूली गांव के हैं. शिवर गांव और अधिग्रहणाधीन क्षेत्र वर्तमान में अकोला महानगरपालिका की सीमा में शामिल हो गया है. अधिग्रहणाधीन क्षेत्र के कुल 486 भूधारकों में से लगभग 472 भूधारक अकृषक भूखंड धारक हैं. उनके प्रत्यक्ष खरीद पद्धति से अधिग्रहण के लिए सभी भूधारकों की सहमति पत्र प्राप्त कर, अधिग्रहण यंत्रणा को प्रत्यक्ष खरीद से अधिग्रहण का प्रस्ताव प्रस्तुत करना है. प्रत्येक प्लॉट धारक का शोध रिपोर्ट निकालना है, इसके लिए उक्त महसूली गांव के पिछले 30 वर्षों के महसूली दस्तावेज खोजने हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News