Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अकोला में मामा ने मार डाला भांजी को

अकोला में मामा ने मार डाला भांजी को

अकोला/दि.29 - बोरगांव मंजू थाना अंतर्गत सुकली नंदापुर में बुधवार देर रात हत्या की सनसनीखेज वारदात से खलबली मची. 45 वर्षीया महिला की उसके मामा ने सीने में चाकू घोंपकर भीषण हत्या कर दी.

वारदात पश्चात संपूर्ण इलाका सहम उठा था. पुलिस ने भागने की फिराक में आरोपी मामा उद्धव डोबाजी नवघरे को कुछ ही समय में दबोच लिया. गुरुवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में रखने की इजाजत दे दी. मृतका का नाम सुनीता श्रीकृष्ण गवई है.
पुलिस ने बताया कि, सुनीता गवई घर के आंगन में पुत्र और पुत्रियों के साथ बैठी थी. उसी समय आरोपी उद्धव नवघरे वहां पहुंचा. शराब के नशे में धुत नवघरे ने नाहक विवाद शुरु कर दिया. सुनीता ने हमेशा झगडा करने का कारण पूछा, तो उद्धव वहां से चला गया. पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी उद्धव हाथ में चाकू लेकर आया. घर के सामने खडे परिवार के सदस्यों पर हमले का प्रयास किया. इस दौरान सुनीता गवई ने अपनी बेटी को बचाने उसे पीछे धकेला, तब आरोपी ने सुनीता के दाहिने सीने पर चाकू से जोरदार वार किया. गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया. वह मौके पर अचेत गिर पडी.
वारदात के बाद आरोपी मामा नवघरे चाकू लेकर घटनास्थल से भाग गया. बच्चों के शोर मचाने पर पासपडोस के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. गंभीर दशा में सुनीता गवई को अकोला शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया. उपचार शुरु होते ही चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया.
वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वैशाली मुले घटनास्थल पहुंची. थानेदार अनिल गोपाल का दस्ता भी घटनास्थल पहुंचा और पंचनामा किया. उधर पुलिस के एक दल ने फरार होने की कोशिश कर रहे उद्धव नवघरे को दबोच लिया. घटना से सुकली नंदापुर ग्राम दहल उठा है. गुरुवार को गमगीन माहौल में सुनीता गवई का अंतिम संस्कार किया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News