Dailyhunt
अकोला-वाशीम महामार्ग पर भीषण हादसा

अकोला-वाशीम महामार्ग पर भीषण हादसा

* गुस्साई भीड द्वारा चक्का जाम, कडी धूप में यातायात ठपअकोला/दि.30 -मजदूरों को लेकर जा रहे मालवाहक वाहन को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हुए भीषण हादसे में 10 महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

यह दुर्घटना वाशीम-अकोला महामार्ग पर मेडशी मोड़ मार्ग पर गुरुवार सुबह हुई. हल्दी निकालने के काम के लिए 10 महिला मजदूरों को मालवाहक वाहन से ले जाया जा रहा था. गुस्साए ग्रामीणों ने महामार्ग पर धरना आंदोलन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया.
* खड़े वाहन को पीछे से मारी टक्कर
वाशीम जिले के मेडशी गांव की कुछ महिला मजदूर पास के रिधोरा में हल्दी निकालने के काम के लिए मालवाहक वाहन क्रमांक (एमएच-48/एजी-0967) में बैठी थीं. यह वाहन सड़क किनारे खड़ा था, तभी वाशीम से अकोला की ओर तेज गति से जा रही कार क्रमांक (जीजे-19/बीजे-2000) ने इस खड़े वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर ही पलट गई, जबकि खड़े वाहन को भी भारी नुकसान हुआ. इसमें वाहन में बैठी 10 महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू की.
* घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
सभी घायल महिलाओं को तुरंत एंबुलेंस के जरिए वाशीम और अकोला के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है. घायल महिलाएं मेडशी की निवासी हैं और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी के काम पर जा रही थीं, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. इस घटना से मेडशी क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News