Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अमरावती के व्यापारी को ऑनलाइन 50.50 लाख रुपए से ठगा

अमरावती के व्यापारी को ऑनलाइन 50.50 लाख रुपए से ठगा

मरावती/दि.30- युके शेअर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा मिलने का प्रलोभन देकर अमरावती शहर के एक 48 वर्षीय व्यापारी को 50 लाख 50 हजार रुपए से ठग लिया गया. साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

जानकारी के मुताबिक अमरावती शहर के रामपुरी कैम्प निवासी शंकर (48) नामक व्यापारी को 15 जनवरी के बाद मोबाइल पर इंद्राणी रॉय नामक आईडी से मैसेज आया. उस मैसेज का रिप्लाय शंकर ने भेजा. बाद में आईडी धारक महिला ने शंकर को युके शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक से अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर 50 लाख 50 हजार 631 रुपए निवेश करने मजबूर किया और इन पैसों पर मुनाफा होने का झूठा दिखावा किया. शंकर ने जब पैसे विड्रॉल करने बाबत कहा तो उसे टालमटोल जवाब दिये गये. इस कारण शंकर को अपने साथ ऑनलाइन जालसाजी होने का पता चलते ही उसने साइबर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 319 (2), 316 (5), 61 (2) और सूचना तकनीकी ज्ञान कानून 66 (सी), 66 (डी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News