Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अमरावती से गोंदिया एसटी बस पुन: हुई शुरु

अमरावती से गोंदिया एसटी बस पुन: हुई शुरु

मरावती/दि.30- पिछले दो सप्ताह से अचानक बंद हुई यात्रियों के लिए लाइफ लाइन अमरावती-गोंदिया बस पुन: शुरु हुई. स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कांबले और यात्रियों द्वारा किए गए प्रयास सफल हुए.

मंगलवार 28 अप्रैल को यह बस जैसे ही गुरुकुंज मोझरी में पहुंची, बस को देखकर यात्रियों ने समाधान व्यक्त किया. अमरावती मुख्य बसस्थानक से रोजाना सुबह 5.15 बजे छुटनेवाली यह बस अमरावती, गुरुकुंज मोझरी, तलेगांव, कारंजा, नागपुर और गोंदिया इन शहरों के लिए महत्वपूर्ण है.
यह बस सेवा बंद होने से यात्रियों में तीव्र नाराजगी थी. सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कांबले के नेतृत्व में किशोर खवले, जयंत निखाडे, जयंत तायवाडे, विनोद मेश्राम, रावसाहेब वानखेडे, अनिल मेश्राम व अन्य ग्रामवासियों ने मोझरी बसस्थानक व्यवस्थापक तथा भंडारा विभागीय यातायात नियंत्रण कार्यालय को बस चलाने का निवेदन दिया था. साथ ही आंदोलन की भी चेतावनी दी थी. जिसकी दखल लेकर महामंडल के विभागीय नियंत्रण कार्यालय ने यह बस सेवा पुन: शुरु कर यात्रियों को बडी राहत दी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News