Dailyhunt
अंतरराष्ट्रीय तेंदुआ दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय तेंदुआ दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

मरावती /दि.2-अंतरराष्ट्रीय तेंदुआ दिवस 3 मई के अवसर पर दि बिगकास्ट कंझर्वेशन ट्रस्ट इंडिया और इको सिस्टीम अर्थ इंटरनेशनल मैगजीन के संयुक्त तत्वावधान में तेंदुए के रक्षा के लिए संरक्षण के लिए जनजागरूकता रैली आयोजित की जाएगी.

तेंदुआ एक शीर्ष शिकारी (एपेक्स प्रीडेटर) है, जो शिकार प्रजातियों की संख्या को नियंत्रित कर पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखता है. इससे जैव विविधता, वनों का स्वास्थ्य और मानव जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव होता है.
इस रैली का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लोगों में जागरूकता बढ़ाना, तेंदुए के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और मानव-तेंदुआ सहअस्तित्व को प्रोत्साहित करना है. आयोजक संस्थाएं वन्यजीव जागरूकता, आवास संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर कार्य कर रही हैं तथा भविष्य में सतत सहअस्तित्व स्थापित करने का लक्ष्य रखती हैं. नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और तेंदुआ संरक्षण के प्रयासों को समर्थन दें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News