Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बडनेरा की संभाजी नगर-मालीपुरा सड़क पर नालों की बदहाल स्थिति

बडनेरा की संभाजी नगर-मालीपुरा सड़क पर नालों की बदहाल स्थिति

मरावती/दि.1- बडनेरा नई बस्ती स्थित संभाजी नगर के सुभाष चौक से मालीपुरा हनुमान मंदिर होते हुए यवतमाल रोड तक जाने वाले मार्ग पर नालों की सफाई नहीं होने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है.

सड़क के दोनों ओर बने नालों में बड़े-बड़े पेड़, झाड़ियां और घास उग आई हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर स्थित स्कूल के पास नालों की स्थिति सबसे अधिक खराब है. नाला पूरी तरह गाद, कचरे और झाड़ियों से भर चुका है तथा लंबे समय से इसकी सफाई नहीं की गई है. इससे बारिश के दौरान जलभराव, मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नागरिकों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है. लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नालों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में नागरिकों को राहत मिल सके.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News