Dailyhunt
बालराजे आवारे पाटील गिरफ्तार

बालराजे आवारे पाटील गिरफ्तार

सोलापुर/ दि.4-वडीगोद्री - सोलापुर के अंजनगांव में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने वाले अंबड तालुका के महाकाला गांव के बालराजे आवारे पाटील को शनिवार दोपहर 12 बजे करमाड पुलिस ने कुंभेफल स्थित उनके घर से हिरासत में लिया है.

अंबड तालुका के महाकाला गांव के बालराजे आवारे पाटील ने शनिवार को महाकाला से हजारों की संख्या में अंजनगांव जाने की चेतावनी दी थी. इसी पृष्ठभूमि में शनिवार सुबह से वडीगोद्री और महाकाला इलाके में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News