Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बीड, नांदेड के जालसाजो ने वरूड में फैलाया जाल

बीड, नांदेड के जालसाजो ने वरूड में फैलाया जाल

अमरावती /दि.3- नौकरी लगाकर देने के नाम पर 8 लाख 75 हजार रुपए की जालसाजी करने के प्रकरण में वरुड पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस घटना के कारण परिसर में खलबली मच गई है.

यह घटना 16 फरवरी 2025 से 2 मई 2026 के दौरान वरूड के राबडी कैफे परिसर में घटित हुई.
वरूड के रुप कालोनी निवासी अमोल ज्ञानेशअवर साबले (35) ने इस प्रकरण में पुलिस में शिकायत दर्ज की है. नांदेड निवासी आरोपी सुशील वाघमारे और बीड निवासी संभाजी शिंदे ने मिलीभगत कर अमरावती विासी शिकायतकर्ता की पत्नी रिमा अमोल साबले तथा ऐश्वर्या दिलीप मेदनकर, आमनेर निवासी राधेश भानुदास कोलमकर को अच्छी जगह नौकरी लगाकर देने का प्रलोभन दिया. आरोपियों ने केवल 8 लाख 75 हजार रुपए ही नहीं लिए बल्कि संबंधित उम्मीदवारो के सभी मूल कागजपत्र और शिकायतकर्ता के एक्सिस बैंक के दो कोरे धनादेश भी खुद के कब्जे में ले लिए. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही अमोल साबले ने वरुड पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस 1 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News