Dailyhunt
बुलढाणा मेडिकल कॉलेज को जीजामाता का नाम

बुलढाणा मेडिकल कॉलेज को जीजामाता का नाम

* महाराष्ट्र सरकार का बडा फैसलाबुलढाणा /दि.30- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय को राजमाता जीजाउ का नाम दिये जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, मेडिकल शिक्षा विभाग ने अधिकृत जीआर जारी कर दिया.

जिससे अब बुलढाणा मेडिकल कॉलेज राजमाता जीजाउ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाम से जाना जाएगा. सिंधखेड राजा जीजामाता का जन्मस्थान होने से कॉलेज को उनके सम्मान में नाम दिया गया है.
राजमाता ने अपनी दूरदर्शिता और संस्कारों से छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीख ली और स्वराज्य की स्थापना की. जीजामाता स्त्रीयों की सबसे बडी प्रेरणास्थान रहने के साथ उनका नाम जुडने से महाविद्यालय को एक उच्च आदर्श और लोककल्याण की भावना जुड गई है.
अब यह स्वास्थ्य सेवा का उर्जा केंद्र बन जाने की भावना सभी व्यक्त कर रहे हैं. जीजामाता के कार्यों को आगे ले जाने का कार्य मेडिकल कॉलेज करेगा और सामाजिक तथा चिकित्सा सेवा में अनमोल योगदार देगा, ऐसा विश्वास भी व्यक्त किया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News