Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बुलढाणा साइबर पुलिस ने तीन को दबोचा

बुलढाणा साइबर पुलिस ने तीन को दबोचा

* डिजिटल अरेस्ट धोखाधडीबुलढाणा/दि.17 -नांदुरा के वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर दो करोड रूपए से फ्रॉड करनेवाले तीन आरोपियों को बुलढाणा साइबर पुलिस ने न केवल दबोचा बल्कि आरोपियों की 52 लाख की संपत्ति और कैश फ्रीज कर ली है.

पकडे गये आरोपियों में शुभम नांगल (अहिल्यानगर), धनराज उर्फ रोबीन विश्नाराम विष्णोई (21, जोधपुर) और मुनाफ शेख अनवर शेख मुंबई का समावेश है.
निरीक्षक गजानन कांबले के दल ने साइबर थाने में लिखाई गई शिकायत की जांच पडताल शुरू की. सबसे पहले गत 3 अगस्त को आरोपी शुभम नांगल को अहिल्यानगर से पकडा गया. उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को भी दबोचा गया. पुलिस का दावा है कि खाते में इधर- उधर किए गये कुछ पैसे फ्रीज किए गये है. उनमें भी 14 लाख रूपए नांगल के गोल्ड लोन खाते में ट्रांसफर किए गये थे. रोबिन और मुनाफ द्बारा बैंक खाते से 5 लाख विड्रॉल करते समय उन्हें रंगे हाथ दबोचा गया. कुल 52 लाख 77 हजार की कैश और संपत्ति जब्त की गई है. आरोपियों से एपल के फोन बरामद किए गये. शेष राशि कौन से कौन से खाते में ट्रांसफर की गई, इस बारे में साइबर टीम पता लगाने में जुटी है. राजस्थान और अन्य भागों में तहकीकात शुरू है. एसपी नीलेश तांबे और अतिरिक्त एसपी अमोल गायकवाड के मार्गदर्शन में पीआइ गजानन कांबले का दल जांच में जुटा है. आरोपियों को नांदुरा के कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. उनका पीसीआर लेकर पूछताछ शुरू है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News