Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चांदूर रेलवे के साप्ताहिक बाजार में कीचड़ से लोग परेशान

चांदूर रेलवे के साप्ताहिक बाजार में कीचड़ से लोग परेशान

चांदूर रेलवे/दि.6- शहर के साप्ताहिक बाजार में बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की समस्या से व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हर रविवार लगने वाले इस बाजार में शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सब्जियां, फल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

रविवार को लगे बाजार में मुख्य सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी जमा होने से लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा. सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ खरीदारी करने आए लोगों को हुई. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद हर सप्ताह बाजार शुल्क नियमित रूप से वसूलती है, लेकिन बाजार में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं. उनका आरोप है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर होती है, जिससे ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित होती है. व्यापारियों और नागरिकों ने मांग की है कि फिलहाल अस्थायी तौर पर सड़क पर मुरूम या गिट्टी डलवाकर उसे आवागमन योग्य बनाया जाए. साथ ही बाजार परिसर की स्थायी मरम्मत कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके. अब देखना होगा कि इस गंभीर समस्या पर नगर परिषद प्रशासन और जनप्रतिनिधि कितनी जल्दी संज्ञान लेकर समाधान के लिए ठोस कदम उठाते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News