Dailyhunt
चतुर्वेदी की पार्टी का सूरज डूब रहा

चतुर्वेदी की पार्टी का सूरज डूब रहा

दिल्ली /दि.2- बीजेपी के सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने आज सीएपीएफ विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना उबाठा की नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी पर चुभती टिप्पणीयां कर दी. बोंडे ने कहा कि, चतुर्वेदी की पार्टी का सूरज अब अस्त हो रहा है.

* क्या हुआ सदन में
राज्यसभा में उक्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के लिए डॉ. अनिल बोंडे ने खडे होते ही प्रियंका चतुर्वेदी की सरकार पर की गई टिप्पणी का कडा उत्तर दिया. बोंडे ने कहा कि, उनकी बहन प्रियंका जी ने अभी अभी अपना वक्तव्य किया है. अब वे निवृत्त हो रही है. उनके दल का सूर्य भी अस्त हो रहा है. देखा जाये तो सूर्यास्त कब से ही हो गया है. विपक्ष की टिप्पणियों का जोरदार उत्तर देते हुए डॉ. बोंडे ने कहा. नजर बदलों, नजारा बदल जाता है. प्रियंका जी ने मोदी सरकार के केवल विवाद के ही दृष्टिकोण नहीं देखना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नजर से भी देखना चाहिए. इस विधेयक में भारत की सुरक्षा और अखंडता नजर आएगी.
डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि, अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गडचिरोली जिले की कायापलट कर दी है. आज यह जिला नक्सल मुक्त हो गया है. उन्होंने कांग्रेस और अन्य दलों की आलोचना करते हुए पूतना मौसी कह दिया. डॉ. बोंडे ने कहा कि, विपक्ष को कभी जवानों के बलिदान का सम्मान करते नहीं आया. आज वे केवल नाटक कर रहे हैं. डॉ. बोंडे के आरोपों से सदन में वातावरण गर्म हो गया था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News