Dailyhunt
दो मोटर साइकिल की टक्कर में एक महिला सहित 4 गंभीर

दो मोटर साइकिल की टक्कर में एक महिला सहित 4 गंभीर

रूड/दि.2- वरूड से पांढुर्णा राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित घनोडी जोड रास्ते पर दो मोटर साइकिल की आपस में टक्कर होने से एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए. यह दुर्घटना बुधवार दोपहर 4.15 बजे घटी.

घायलों को अमरावती जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल सतीश महादेवराव शेंद्रे (19), गोलू बाबुराव कुमरे (23, दोनों ही बिचवा मारूड तहसील जिला पांढुर्णा, मध्यप्रदेश ) और आलिया परवीन रहमान शाह (25, नेरपिंगलाई तह. मोर्शी), सलमान शाह (40, आमनेर तह. वरूड) घायलों के नाम है. इसमें से दो युवक पांढुर्णा की ओर एमपी 28 / झेड एफ- 7139 क्रमांक की मोटर साइकिल से जा रहे थे. इसी बीच सामने से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक एम.एच. 27/ ए.एच. 3145 ेको घनोडी जोड रास्ते पर जोरदार टक्कर मारी जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को अमरावती जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते शेंदुरजनाघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर दोनों मोटर साइकिल अपने कब्जें में ली. आगे की जांच थानेदार दीपक महाडिक कर रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News